Home उत्तर प्रदेश जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज के नेतृत्व में भाजपा का बूथ सम्मेलन संपन्न

जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज के नेतृत्व में भाजपा का बूथ सम्मेलन संपन्न

MIRZAPUR NEWS: (सुनील कुमार गुप्ता)  बुधवार को भारतीय जनता पार्टी मीरजापुर के जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज के नेतृत्व में जिले के प्रत्येक विधानसभाओं में बूथ सम्मेलन का आयोजन किया गया. छानबे विधानसभा में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक रूबी प्रसाद, नगर विधानसभा में पूर्व जिलाध्यक्ष सोनभद्र अशोक मिश्रा, मझवां विधानसभा में भाजपा उ0प्र0 के प्रदेश कोषाध्यक्ष मनीष कपूर, चुनार विधानसभा में पूर्व जिलाध्यक्ष सोनभद्र अजीत चौबे एवं मड़िहान विधानसभा में पूर्व जिलाध्यक्ष सोनभद्र ओमकार केसरी उपस्थित रहे । आप सभी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि “बूथ ही पार्टी की सबसे छोटी और सबसे मजबूत इकाई है । 2027 के चुनाव की नींव आज के बूथ सम्मेलन से ही रखी जा रही है । उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ पर पन्ना प्रमुख, बूथ अध्यक्ष एवं कमेटी को सक्रिय किया जाए । केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाकर मतदाताओं से सीधा संवाद स्थापित किया जाए । डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम के माध्यम से सभी कार्यकर्ता सोशल मीडिया पर भी पार्टी की नीतियों को प्रभावी ढंग से रखें । बूथ स्तर पर संगठनात्मक मजबूती ही हमें आने वाले चुनावों में प्रचंड जीत दिलाएगी । प्रत्येक कार्यकर्ता 10-10 नए मतदाताओं को पार्टी से जोड़ने का संकल्प लें । सम्मेलन में बूथ सशक्तिकरण, मतदाता सूची शुद्धिकरण एवं आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तृत जानकारी दी । कार्यक्रम के विधानसभा सह संयोजक एवं संचालन क्रमशः रामशिरोमणि मौर्य, नितिन गुप्ता, रविंद्र मौर्य, डॉ0 विजय सिंह एवं महेंद्र अग्रहरि ने किया ।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधायक मड़िहान रमाशंकर सिंह पटेल, विधायक नगर रत्नाकर मिश्र, विधायक मझवां शुचिस्मिता मौर्य, विधायक चुनार अनुराग सिंह, विधायक रिंकी कोल, जिला पदाधिकारीगण, सभी मंडल अध्यक्ष, बूथ अध्यक्षगण उपस्थित रहे । उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी पं0 भावेश शर्मा ने दिया ।