JAUNPUR NEWS: निरीक्षण के दौरान बैरकों की सघन तलाशी ली गयी, जिसमें कुछ भी आपत्तिजनक नही मिला। जेल अस्पताल में बन्दियो के लिए चिकित्सक के. के. पांडेय के नेतृत्व में स्वास्थ्य परीक्षण कैंप आयोजित किया गया, जिसमे बंदियों का स्वास्थ्य संबंधित जाँच सुगर, बीपी, टीबी, सहित अन्य बीमारियों के लगभग 123 बंदियों की जाँच की गई। जिलाधिकारी ने चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया गया कि नियमित रूप से बन्दियों के स्वास्थ्य की जांच की जाए। इस दौरान बन्दियों से संवाद करते हुए भोजन, स्वास्थ्य सहित अन्य जानकारी प्राप्त की गयी।







