Home उत्तर प्रदेश जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियो संग श्रावण कावंड़ यात्रा मार्ग का...

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियो संग श्रावण कावंड़ यात्रा मार्ग का किया निरीक्षण

MIRZAPUR NEWS: (सुनील कुमार गुप्ता) आगामी श्रावण मास में कावंड़ यात्रा के जन सुविधाओं व सुरक्षा के दृष्टिगत जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार व पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजक कौषिक ने सम्बन्धित उप जिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी सहित अन्य अधिकारियों के साथ मड़िहान से लेकर कलवारी मार्ग होते हुए घोरावल षिवमन्दिर जाने वाले मार्गो का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा बीच-बीच में रूककर सड़को की स्थिति का हाल जाना तथा कावंड़ियो के दृष्टिगत लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को आवष्यक दिषा निर्देष दिया। इस दौरान बीच में पड़ रहे नहर पर बने पुल के दोनों किनारों पर बैरीकेटिंग लगाने का निर्देष दिया गया। तत्पष्चात जिलाधिकारी ने मीरजापुर-सोनभद्र जनपद के बार्डर ग्राम धुरकर में बकहर नदी पर स्थित पुल का निरीक्षण किया तथा कावंड़ियो के आवागमन के लिए निर्देषित किया कि यदि अधिक वर्षा होने पर पुल/रपटा पर पानी बढ़ता है तो कावंड़ियो को पानी खाली होने तक रूकने की व्यवस्था, प्रकाष व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था सुनिष्चित कराई जाए यदि पानी अधिक समय तक नहीं खाली होता है तो धुरकर ग्राम पंचायत में उक्त पुल के पहले बकसरा गांव/मोहल्ले होते हुए दूसरे पुल से मार्ग परिवर्तित करते हुए कावंड़ियो को सुरक्षित व सुविधाजनक ढंग से भेजा जाए। अधिकारियों द्वारा बकसरा गांव होते हुए घोरावल मार्ग पर पहुंच मार्ग का भी पैदल चलकर निरीक्षण किया गया तथा मार्ग को दुरूस्त करने का निर्देष सम्बन्धित कार्यदायी संस्था को दिया गया। जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देषित करते हुए कहा कि कावंड़ यात्रियों की जन सुविधा, सुरक्षा एवं निर्वाध आवागमन सुनिष्चित करने के लिए सभी व्यवस्थाएं समय रहते पूर्ण कर ली जाए साथ ही यदि कोई अन्य समस्या उत्पन्न होती है तो उसे त्वरित कार्यवाही करते हुए समाधान भी करा लिया जाए। ज्ञातव्य है कि जनपद मीरजापुर नगर स्थित बरियाघाट से गंगा नदी से कावंड़ श्रद्धालु गंगा जल लेकर घोरावल मार्ग की तरफ षिवद्वार मन्दिर पर जल चढ़ाने के लिए जातै है उक्त मार्ग का जिलाधिकारी द्वारा निरीक्षण किया गया। पुलिस अधीक्षक ने श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए कावंड़ यात्रा को सकुषल व शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए क्षेत्राधिकारी व सम्बन्धित थानाध्यक्ष को निर्देषित किया कि उपयुक्त स्थलो पर पूरे मार्ग पुलिस बल की तैनाती की जाए तथा पूरी तरह से सुरक्षा के दृष्टिगत सर्तकता बरती जाए यदि मार्ग डायवर्जन होता है तो उसके लिए साइनेज बोर्ड लगाया जाए कावंड़ यात्रा रूकने व षिविर के स्थान पर पार्किंग, साफ सफाई, स्वास्थ्य व्यवस्था प्रकाष आदि व्यवस्था भी सुनिष्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर लापरवाही बर्दाषत नहीं की जाएगी। इस अवसर पर जिलाधिकारी मड़िहान संतोष कुमार ओझा, अधिषासी अभियंता विद्युत, सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग, खण्ड विकास अधिकारी पटेहरा व राजगढ़ सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।