Home उत्तर प्रदेश जिलाधिकारी ने शिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत मनकामेश्वर मंदिर  व्यवस्थाओं का जायजा लिया

जिलाधिकारी ने शिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत मनकामेश्वर मंदिर  व्यवस्थाओं का जायजा लिया

PRAYAGRAJ NEWS:  जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने शुक्रवार को नगर आयुक्त साई तेजा व डीसीपी मनीष कुमार शांडिल्य के साथ शिवरात्रि पर्व के अवसर पर मनकामेश्वर मंदिर  में श्रद्धालुओं को दर्शन- पूजन में किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो, के दृष्टिगत की जा रही व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा आवश्यक निर्देश सभी संबंधित अधिकारियों को दिए  स उन्होंने श्रद्धालुओं के मंदिर में प्रवेश व निकास की अलग- अलग लाइन की व्यवस्था किये जाने तथा दोनों लाइन के मध्य बैरिकेडिंग लगाए जाने, पेयजल की आपूर्ति हेतु वाटर टैंकर लगाये जाने, मोबाइल टॉयलेट की व्यवस्था सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरुस्त बनाए जाने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने मंदिर परिसर में प्रकाश की समुचित व्यवस्था किए जाने तथा वहां पर लगायी जा रही सजावटी लाइटे एवं अन्य विद्युत से संबंधित कार्यों की विद्युत सुरक्षा विभाग से जांच कराते हुए विद्युत सुरक्षा के मानकों का अनुपालन कराए जाने के लिए कहा है स उन्होंने मंदिर के पास लगने वालीं दुकानों को उचित स्थान पर व्यवस्थित तरीके से लगवाए जाने के लिए कहा है स इस अवसर पर एसीपी श्री राजीव कुमार सहित नगर निगम, विद्युत  पुलिस एवं प्रशासन के अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

जिलाधिकारी ने विकास भवन का किया औचक निरीक्षण
विकास भवन में आने वाले लोगो की समस्याओं को मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए नियमानुसार शीघ्रता से निस्तारित करने एवं उनकी सुविधाओं का विशेष ध्यान रखे जाने के दिए निर्देश
प्रयागराज 13 फरवरी।जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने शुक्रवार को विकास भवन पहुंचकर विभिन्न कार्यालयों का प्रातः औचक निरीक्षण किया और विकास भवन स्थित सभी कार्यालयों में उनसे सम्बंधित विभागीय कार्यों के प्रगति की जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए है। उन्होंने विकास भवन में निरीक्षण के दौरान सभी कार्यालयों में आवश्यक मूलभूत सुविधाओं की जानकारी लेेते हुए सभी कार्यालयों में आवश्यक व्यवस्थाओं को चाक-चैबंद बनाये जाने एवं आने वाले लोगो की समस्याओं को मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए नियमानुसार शीघ्रता से निस्तारित करने एवं उनकी सुविधाओं का विशेष ध्यान रखे जाने के निर्देश दिए है। जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी से निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाये गये अधिकारियों एवं कर्मचारियों का एक दिन का वेतन रोके जाने एवं स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिए है। उन्होंने सभी कार्यालयों के उपस्थिति पंजिका में आकस्मिक अवकाश के स्वीकृति पत्र को भी पंजिका में ही रखे जाने के निर्देश दिए है। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को समय से कार्यालय आने एवं अपने-अपने कार्यालय मे साफ-सफाई की अच्छी व्यवस्था एवं फाइलों को व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए है।
जिलाधिकारी ने विकास भवन के सभी कार्यालयों की उपस्थिति पंजिका का निरीक्षण कराया, जिसमें जिला पंचायतराज अधिकारी कार्यालय के 02 कर्मचारी, कृषि रक्षा विभाग के 05 कर्मचारी, सहकारिता विभाग के 03 कर्मचारी, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के 03 कर्मचारी, लघु सिंचाई विभाग के 02 कर्मचारी, प्रोबेशन विभाग के 02, यूपीनेडा के 01, कौशल विकास विभाग के 09 कर्मचारी, जिला कृषि अधिकारी कार्यालय के 01 कर्मचारी, समाज कल्याण विभाग के 01 कर्मचारी, एनआरएलएम के 01 कर्मचारी, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के 01 कर्मचारी, अर्थ एवं संख्याधिकारी कार्यालय के 03 कर्मचारी,  डीआरडीए के 01 कर्मचारी, जिला ग्रामोद्योग विभाग के 03 कर्मचारी सहित कुल 38 कर्मचारी अनुपस्थित पाये गये तथा 24 कर्मचारी आकस्मिक अवकाश पर पाये गये। अनुपस्थित कर्मचारियों का एक दिन का वेतन रोकने के साथ ही स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है. तत्पश्चात जिलाधिकारी ने विकास भवन का भ्रमण कर निरीक्षण किया और मुख्य विकास अधिकारी से विकास भवन में साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था एवं पार्किंग व्यवस्था को व्यवस्थित करने के लिए कहा है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।
फार्मर रजिस्ट्री के कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश
निरीक्षण के पश्चात जिलाधिकारी ने विकास भवन में फार्मर रजिस्ट्री के प्रगति की समीक्षा करते हुए उन्होंने उप निदेशक कृषि, जिला कृषि अधिकारी एवं अन्य सम्बंधित अधिकारियों को 11 हजार किसानों का प्रतिदिन रजिस्ट्रीकरण किए जाने के लिए कहा है। उन्होंने कोटेदार, प्रधान, पंचायत सहायक, लेखपाल, सचिव सहित इस कार्य में लगाये गये अन्य अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि फार्मर रजिस्ट्रीकरण का कार्य शीघ्रता से पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि संशोधन से सम्बंधित प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण करते हुए किसानों के रजिस्ट्रीकरण के कार्य को शीघ्रता से पूर्ण करायें।