Home उत्तर प्रदेश जिलाधिकारी ने वाहिदपुर बूथ पर नोटिस डिलीवरी व हियरिंग कार्य का किया...

जिलाधिकारी ने वाहिदपुर बूथ पर नोटिस डिलीवरी व हियरिंग कार्य का किया निरीक्षण

FATEHPUR NEWS:  जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रविन्द्र सिंह ने आयाहशाह विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय वाहिदपुर स्थित बूथ संख्या 14 पर चल रहे नोटिस डिलीवरी और हियरिंग कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान विधानसभा के ईआरओ ने बताया कि भाग संख्या 14 में कुल 617 मतदाता पंजीकृत हैं। इनमें लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी के 48 और नो मैपिंग के 24 प्रकरण थे, जिनका शत-प्रतिशत निस्तारण कर लिया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार जनपद की सभी विधानसभाओं में नोटिस डिलीवरी और हियरिंग का कार्य बीएलओ द्वारा कराया गया। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने जनपद के सभी बूथों की निगरानी की। साथ ही सभी ईआरओ और एईआरओ अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमणशील रहकर इस कार्य को सफलतापूर्वक पूर्ण कराने में जुटे रहे।