Home उत्तर प्रदेश जिलाधिकारी ने महिलाओं, बालिकाओं के साथ सैल्फी लेकर बढाया आत्मविश्वास एवं स्वाभिमान

जिलाधिकारी ने महिलाओं, बालिकाओं के साथ सैल्फी लेकर बढाया आत्मविश्वास एवं स्वाभिमान

महिलाओं को शिक्षा, सुरक्षा एवं  आत्मनिर्भरता दिलाने के लिए जिला प्रशासन हमेशा तत्पर: मनीष बंसल

SAHARANPUR NEWS: जिलाधिकारी मनीष बंसल के नेतृत्व में जनपद में मिशन शक्ति 5.0 के तहत चलाए जा रहे अभियान के तहत महिलाओं को स्वास्थ्य और आत्मनिर्भरता से जोडा जा रहा है। इसका उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं के स्वास्थ्य, सम्मान और सशक्तीकरण को बढ़ावा देना है. जिलाधिकारी मनीष बंसल ने मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत महिलाओं के साथ संवाद किया तथा सैल्फी लेकर महिलाओं के अंदर आत्मसम्मान, विश्वास एवं सुरक्षा का भाव मिला। इसके साथ ही बेहतर करने की प्रेरणा प्राप्त हुई।
मनीष बंसल ने बताया कि बेहतर स्वास्थ्य के लिए साफ-सफाई और स्वच्छता का होना आवश्यक है। स्वच्छता से ही स्वस्थ और सशक्त भारत का निर्माण होगा। उन्होने कहा कि स्वच्छता को जन आंदोलन बनाने के लिए नारी शक्ति की भूमिका अग्रणी है। आज महिलाएं हर क्षेत्र में नेतृत्वकारी भूमिका निभा रहीं है। महिला सुरक्षा ही हमारी प्राथमिकता है। हर बेटी को शिक्षा, सम्मान और अवसर मिले। उन्होने कहा कि महिलाओं को शिक्षा, सुरक्षा एवं  आत्मनिर्भरता दिलाने के लिए जिला प्रशासन हमेशा तत्पर है।