SIDHARTHNAGAR NEWS: जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर. ने गुरुवार को विशेष भूमि अध्यप्ति अधिकारी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न पटलों का जायजा लिया और पत्रावलियों की जांच की। निरीक्षण के बाद, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुरानी अधिग्रहण परियोजनाओं के सभी किसानों का भुगतान तुरंत कर दिया जाए और किसी भी किसान का भुगतान बकाया नहीं रहना चाहिए। इसके साथ ही, उन्होंने वर्तमान में चल रही अधिग्रहण परियोजनाओं के लिए किसानों को उनकी भूमि का सही मुआवजा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि किसी भी किसान को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए।







