2 मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए की गई प्रार्थना
KUSHINAGAR NEWS: मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 अनुपम भास्कर के निधन होने पर दिवंगत आत्मा के सम्मान में सोमवार जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में शोकसभा का आयोजन किया गया। शोक सभा के दौरान 2 मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने हेतु कलेक्ट्रेट स्थित विभिन्न विभागों के अधिकारियों/ कर्मचारियों द्वारा प्रार्थना किया गया।इस दौरान अपर जिलाधिकारी वैभव कुमार मिश्रा, अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रेम कुमार राय,उप जिलाधिकारी कलेक्ट्रेट अनिल कुमार यादव , डीएसओ, स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न अधिकारी गण, सहित राजेश श्रीवास्तव, ब्रजेश श्रीवास्तव, अशोक श्रीवास्तव,एवं कलेक्ट्रेट स्थित विभिन्न कार्यालय के विभागाध्यक्ष एवं पटल सहायक आदि उपस्थित रहे।







