Home उत्तर प्रदेश जिलाधिकारी की अध्यक्षता में भव्य रूप से मनाया गया पेंशनर दिवस

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में भव्य रूप से मनाया गया पेंशनर दिवस

पेंशनरों को जनपद की धरोहर बता किया गया समस्याओं का त्वरित निस्तारण

JALAUN NEWS: जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय व पुलिस अधीक्षक डॉ दुर्गेश कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट परिसर में पेंशनर दिवस का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया।  कार्यक्रम का उद्देश्य पेंशनरों की समस्याओं को गंभीरता से सुनना तथा उनका त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करना रहा। पेंशनर दिवस के अवसर पर विभिन्न विभागों से सेवानिवृत्त पेंशनरों ने अपनी समस्याएं प्रस्तुत कीं, जिन पर जिलाधिकारी द्वारा संबंधित अधिकारियों को तत्काल निस्तारण के निर्देश दिए गए। कार्यक्रम में शिक्षक पेंशन यूनियन, राज्य कर्मचारी पेंशनर्स यूनियन, पुलिस पेंशनर्स यूनियन, वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति सहित जनपद की समस्त पेंशनर्स यूनियनों के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया और जनपद के पेंशनरों से जुड़ी समस्याओं से प्रशासन को अवगत कराया। जिलाधिकारी ने सभी प्रकरणों को गंभीरता से लेते हुए स्पष्ट किया कि पेंशनरों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा तथा अनावश्यक विलंब किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि पेंशनरों से संबंधित प्रकरणों का निस्तारण संवेदनशीलता, सम्मान और समयबद्धता के साथ किया जाए, जिससे सेवानिवृत्त कार्मिकों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। जिलाधिकारी ने 95 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ पेंशनरों को शॉल भेंट कर एवं माल्यार्पण करते हुए सम्मानित किया। उन्होंने पेंशनरों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी जनपद की धरोहर हैं। आपके अनुभव और मार्गदर्शन से प्रशासन को निरंतर दिशा मिलती है। आप स्वस्थ रहें और आगे भी हम सभी का मार्गदर्शन करते रहें। उपस्थित पेंशनरों में विशेष उत्साह एवं भावनात्मक जुड़ाव देखने को मिला।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी के.के. सिंह, अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) संजय कुमार, वरिष्ठ कोषाधिकारी अवनीश कुमार सिंह, नगर मजिस्ट्रेट उरई राजेश कुमार वर्मा, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नेहा व्याडयाल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. डी.के. भिटौरिया, जिला विद्यालय निरीक्षक सहित जनपद के समस्त आहरण-वितरण अधिकारी,कार्यालय अध्यक्ष एवं कोषागार कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी व पेंशनर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष हरगोविंद दयाल श्रीवास्तव, रामेश्वर, अंगद सिंह, महेश पाण्डेय बजरंग,गिरिन्द्र सिंह कुशवाह सेवानिवृत्त शिक्षक,, सुरेश दूरबार जिलेदार, रामशंकर बुधौलिया सेवानिवृत्त शिक्षक,राजेन्द्र भदौरिया,प्रभा शुक्ला जिलाध्यक्ष महिला पेंशनर्स यूनियन,राज्य कर्मचारी एवं शिक्षक पेंशनर्स, पुलिस पेंशनर्स यूनियन, वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति सहित जिले के सभी पेंशनर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधि आदि सैकड़ों पेंशनर्स उपस्थित रहे।

JALAUN NEWS: जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय व पुलिस अधीक्षक डॉ दुर्गेश कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट परिसर में पेंशनर दिवस का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया।  कार्यक्रम का उद्देश्य पेंशनरों की समस्याओं को गंभीरता से सुनना तथा उनका त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करना रहा। पेंशनर दिवस के अवसर पर विभिन्न विभागों से सेवानिवृत्त पेंशनरों ने अपनी समस्याएं प्रस्तुत कीं, जिन पर जिलाधिकारी द्वारा संबंधित अधिकारियों को तत्काल निस्तारण के निर्देश दिए गए। कार्यक्रम में शिक्षक पेंशन यूनियन, राज्य कर्मचारी पेंशनर्स यूनियन, पुलिस पेंशनर्स यूनियन, वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति सहित जनपद की समस्त पेंशनर्स यूनियनों के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया और जनपद के पेंशनरों से जुड़ी समस्याओं से प्रशासन को अवगत कराया। जिलाधिकारी ने सभी प्रकरणों को गंभीरता से लेते हुए स्पष्ट किया कि पेंशनरों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा तथा अनावश्यक विलंब किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि पेंशनरों से संबंधित प्रकरणों का निस्तारण संवेदनशीलता, सम्मान और समयबद्धता के साथ किया जाए, जिससे सेवानिवृत्त कार्मिकों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। जिलाधिकारी ने 95 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ पेंशनरों को शॉल भेंट कर एवं माल्यार्पण करते हुए सम्मानित किया। उन्होंने पेंशनरों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी जनपद की धरोहर हैं। आपके अनुभव और मार्गदर्शन से प्रशासन को निरंतर दिशा मिलती है। आप स्वस्थ रहें और आगे भी हम सभी का मार्गदर्शन करते रहें। उपस्थित पेंशनरों में विशेष उत्साह एवं भावनात्मक जुड़ाव देखने को मिला।  इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी के.के. सिंह, अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) संजय कुमार, वरिष्ठ कोषाधिकारी अवनीश कुमार सिंह, नगर मजिस्ट्रेट उरई राजेश कुमार वर्मा, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नेहा व्याडयाल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. डी.के. भिटौरिया, जिला विद्यालय निरीक्षक सहित जनपद के समस्त आहरण-वितरण अधिकारी,कार्यालय अध्यक्ष एवं कोषागार कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी व पेंशनर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष हरगोविंद दयाल श्रीवास्तव, रामेश्वर, अंगद सिंह, महेश पाण्डेय बजरंग,गिरिन्द्र सिंह कुशवाह सेवानिवृत्त शिक्षक,, सुरेश दूरबार जिलेदार, रामशंकर बुधौलिया सेवानिवृत्त शिक्षक,राजेन्द्र भदौरिया,प्रभा शुक्ला जिलाध्यक्ष महिला पेंशनर्स यूनियन,राज्य कर्मचारी एवं शिक्षक पेंशनर्स, पुलिस पेंशनर्स यूनियन, वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति सहित जिले के सभी पेंशनर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधि आदि सैकड़ों पेंशनर्स उपस्थित रहे।