KUSHINAGAR NEWS: जिला स्तरीय माध्यमिक विद्यालय जनपदीय क्रिकेट प्रतियोगिता 14 वर्ष बालक व बालिका तथा 17 वर्ष बालक व बालिका वर्ग का बुद्ध इंटरमीडिएट कॉलेज कुशीनगर के क्रीड़ांगन में शुक्रवार को आयोजित हुआ । कसया तहसील को ओवर आल चैंपियन घोषित किया गया । विजेता टीम को ट्रॉफी व खिलाड़ियों को मेडल प्रदान किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि कुशीनगर के पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर व क्रिकेट बैट से गेंद मार कर किया। इस दौरान खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए त्रिपाठी ने कहा कि खेल हमेशा खेल भावना से खेला जाना चाहिए। सरकार की नीति आजकल खेलों को रोजगार परक बनाने की है । खेल में अनेक प्रकार की संभावनाएं हैं। अध्यक्षता कर रहे बुद्ध इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रधानाचार्य उमेश उपाध्याय ने कहा कि अब खेल खिलाड़ियों को नाम पहचान शोहरत के साथ-साथ धन का भी साधन बन गया है । पहले कहा जाता था की खेलोगे कूदोगे तो बनोगे खराब पढ़ोगे लिखोगे तो बनोगे नवाब लेकिन अब खेल भी नवाब बनाने का उत्तम साधन है। प्रतियोगिता के दौरान 14 वर्ष बालक व बालिका में कसया तहसील को वाक ओवर मिल गया। वहीं 17 वर्ष बालिका वर्ग में भी कसया तहसील को वाक ओवर दिया गया। प्रतियोगिता के दौरान एक मात्र 17 वर्ष बालक वर्ग में कसया तहसील व तमकुही तहसील के बीच 10-10 ओवर का मैच खेला गया । इसमें तमकुही तहसील ने टॉस जीतकर कसया को बैटिंग के लिए आमंत्रित किया ।कसया ने निर्धारित ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 55 रन बनाए । कसया के तरफ से सुफियान 12, करन 10 रन बनाए जबकि तमकुही के तोहिर , आदित्य और अफजल ने दो-दो विकेट चटकाए। 56 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरे तमकुही की टीम 6 विकेट के नुकसान पर महज 44 रन ही बना सके। इस तरह कसया की टीम ने तमकुही की टीम को 11 रनों से हरा दिया । अंपायर परवेज व शुभम रहे ।स्कोर आदित्य पाठक रहे । अंत में खेल शिक्षक वह प्रतियोगिता संचालक हरिकेश सिंह ने सभी का आभार ज्ञापित किया। इस दौरान दिनेश कुमार गौतम, जयनाथ, राजेश राय हर्ष चंद्रगुप्त, अमरजीत मिश्रा आदि मौजूद रहे।







