प्रेम और भाईचारे की भावना से खेल खेले खिलाड़ी:अजय सोनी
KAUSHAMBI NEWS: सोमवार को वार्ड नंबर 13 के जिला पंचायत सदस्य अजय सोनी ने अपने जिला पंचायत क्षेत्र के सिराथू ब्लॉक अन्तर्गत ग्राम जियापुर में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच का फीता काटकर और टॉस कराकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर अजय सोनी ने खिलाड़ियों को मिल जुलकर प्रेम और भाईचारे के साथ खेल की भावना से खेल खेलने का आह्वान किया। सोमवार को जियापुर प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट मैच के फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि के रूप में अजय सोनी अपने समर्थकों के साथ शामिल हुए। इस अवसर पर सबसे पहले ग्राम प्रधान लवकुश चौरसिया एवं गांव के तमाम संभ्रांत लोगों ने अजय सोनी को बुके देकर एवं मल्यार्पण कर क्रिकेट मंच पर स्वागत, अभिनंदन किया। इसके बाद आयोजकों द्वारा अजय सोनी के हाथों खिलाड़ियों एवं आयोजनकर्ताओं को टी शर्ट वितरण कराया गया। इस के बाद सभी लोग क्रिकेट पिच पर पहुंचे और राष्ट्रगान की धुन बजाई गई। तत्पश्चात मुख्य अतिथि के रूप में अजय सोनी ने क्रिकेट पिच पर फाइनल मैच का फीता काटकर एवं टॉस कर फाइनल मैच का शुभारंभ कराया। मैच में पहले बैटिंग करते हुए नौगिरा टीम ने 166 रन बनाए। जवाब में सेहिआ की टीम 63 रन ही बना सकी और इस प्रकार नौगिरा के टीम 103 रनों से जीत हासिल की। नौगिरा कप्तान मोनू कुमार और और सेहिआ टीम के कप्तान सुधीर यादव ने टीम के खिलाड़ियों को खेल भावना से मैच खेलने पर जोर दिया। इस के बाद अजय सोनी का फाइनल मैच की दोनो टीमों प्रथम सेहिया क्रिकेट टीम और द्वितीय नौगिरा क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों से परिचय कराया गया। खिलाड़ियों से परिचय के क्रम मे अजय सोनी ने कहा कि खिलाड़ियों को प्रेम और भाईचारे के साथ खेल खेलना चाहिए। प्रेम ही खेल का आधार है। आगे कहा कि गांवो में प्रतिभाएं भरी पड़ी हैं लेकिन उन्हें सही प्लेटफार्म नही मिल पाता । इस अवसर पर अजय सोनी ने सभी खिलाड़ियों एवं आयोजनकर्ताओं समेत सभी दर्शकों को होली की बधाई और शुभकामनाएं दीं। मैच की केमेंट्री ग्राम नारा निवासी शाहनवाज अहमद जबकि अंपायरिंग मोनू मिश्र और बिनोद सरोज ने किया। इस अवसर पर बृजेंद्र तिवारी, एडवोकेट अरुण चौरसिया, भानु प्रताप सिंह, गुरु प्रसाद मास्टर, राजू सरोज, जुम्मन अली आदि उपस्थित रहे।







