JALAUN NEWS: झांसी से जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण करने आई अपर स्वास्थ्य निदेशक डा. हरिसुमन एवं मंडलीय परियोजना प्रबंधक डा. आनंद चौवे ने जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. आनंद उपाध्याय व अस्पताल स्टाप के साथ अस्पताल के कई बार्डो में पहुंच कर भर्ती मरीजों का हालचाल जाना तथा दवाएं आदि मिलने के बारे गंभीरता के साथ जानकारी ली। इस दौरान अपर निदेशक झांसी डा. हरिसुमन ने जिला अस्पताल के सीएमएस डा. आनंद उपाध्याय को निर्देश दिये कि अस्पताल आने वाला कोई भी मरीज बगैर उपचार के वापस नहीं जाना चाहिए जैसे कि प्रदेश की मंशा है उसी के अनुरूप आने वाले मरीजों को सरकारी सुविधाएं मिलनी चाहिए तथा किसी मरीज को बाहर की प्राइवेट दवाएं किसी कीमत पर न लिखनी दी जाये। उन्होंने निरीक्षण के दौरान अस्पताल की ब्यवस्थाओं को देखकर सीएमएस डा. आनंद उपाध्याय की जमकर तारीफ की साथ और भी ब्यवस्थाओं को दुरुस्त बनाये जाने के लिए कहा। उन्होंने जिला अस्पताल में सर्जन की कमी के चलते रामपुरा स्वास्थ्य केन्द्र में तैनात सर्जन को हफ्ते में दो दिन जिला अस्पताल बैठकर मरीज देखने के लिए अटैचमेंट किया है जिससे सर्जरी वाले मरीजों को दिक्कत का सामना न करना पड़े। इस दौरान सीएमएस कार्यालय में तैनात बडे बाबू राहुल भी मौजूद रहे।







