Home इटावा जिला अस्पताल इमरजेंसी की लचर व्यवस्था से मरीज परेशान:नगरपालिका पूर्व चेयरमैन संटू...

जिला अस्पताल इमरजेंसी की लचर व्यवस्था से मरीज परेशान:नगरपालिका पूर्व चेयरमैन संटू गुप्ता

ETAWA NEWS: जिला अस्पताल की इमरजेंसी मे नगरपालिका के  अध्यक्ष के पति कुलदीप गुप्ता उर्फ सन्टू गुप्ता के साथ आए सभासद के पिता को अस्पताल में ऑक्सीजन तक नसीब नहीं हुई और उन्हें सैफई भेज दिया गया। बताया गया कि अरविंद कुमार सभासद लालपुरा वार्ड से वर्तमान में सभासद है इनके पिता  की अचानक तबीयत खराब होने से उन्हें जिला अस्पताल इमरजेंसी में लगभग 10:30 बजे लाया गया। साथ में कई सभासद व नगर पालिका अध्यक्ष पति संटू गुप्ता भी मौजूद रहे। उन्हें सांस लेने में प्रॉब्लम होने के कारण ऑक्सीजन लगानी थी। डाक्टर के कहने पर इमरजेंसी में एक एक करके 8 ऑक्सीजन सिलेंडर लाए गए लेकिन उनसे गैस नहीं निकली सभी सिलेंडर खाली निकले।इमरजेंसी चिकित्सक ने अंत में उन्हें सैफई रेफर कर दिया। पूर्व पालिकाध्यक्ष ने कहा कि यह स्थिति तब है जब इस अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट लगा है इसकी शिकायत उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से की जाएगी।