Home उत्तर प्रदेश जिंदा छपरा में प्रेमी युगल ने पेड़ से लटककर दी जान, 6...

जिंदा छपरा में प्रेमी युगल ने पेड़ से लटककर दी जान, 6 माह पहले की थी कोर्ट मैरिज

हनुमानगंज पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा, मामले की जांच जारी
KUSHINAGAR NEWS: थाना हनुमानगंज क्षेत्र के जिंदा छपरा गांव में मंगलवार दोपहर एक प्रेमी युगल ने लीची के पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक घटना की सूचना दोपहर करीब 1 बजे मिली थी। मौके पर पहुंचने पर मृतकों की पहचान *रितेश कुमार पुत्र दयानिधि भारती उम्र 22 वर्ष निवासी जिंदा छपरा और पूजा शर्मा पुत्री गोपाल शर्मा उम्र 21 वर्ष निवासी खड्डा वार्ड 09 थाना खड्डा के रूप में हुई। जांच में पता चला कि दोनों ने लगभग *l6 माह पहले कोर्ट मैरिज की थी और इसके बाद से जिंदा छपरा में साथ रह रहे थे। पुलिस ने शवों का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही शुरू करा दी है। आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। मामले के सभी पहलुओं पर गहराई से छानबीन की जा रही है। इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम-प्रसंग का प्रतीत होता है। विस्तृत जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।