Home झांसी जामा मस्जिद रिलीव फाउंडेशन के बैनर तले 82 लोगो ने नबी की...

जामा मस्जिद रिलीव फाउंडेशन के बैनर तले 82 लोगो ने नबी की शान में किया रक्तदान

JHANSI NEWS: जमा मस्जिद रिलीव फाउंडेशन द्वारा शनिवार को  इस्लाम धर्म के पैगम्बर मुहम्मद साहब के 1500 वर्ष यौमे पैदाइश माह जश्ने ईद-मीलाद-उन्नबी की 5 तरीख को जामा मस्जिद दरीगरान में महारानी लक्ष्मीबाई मैडिकल कालेज ब्लड बैंक के अनुभवी डाक्टरों की देखरेख में रक्तदान शिविर आयोजित किया। इस दौरान रक्तदान के माध्यम से जरूरतमंदों की मदद करने का अपना उत्साह देखा गया। कार्यक्रम का उद्घाटन थाना प्रभारी कोतवाली राजेश सिंह व शहर काजी मौलाना हाशिम ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान 82 लोगों ने रक्तदान कर मानवता की मिशाल कायम की। रक्तदान शिविर में लोगो ने जमा मस्जिद रिलीफ फंड द्वारा आयोजित रक्तदान में नायब शहर काजी हाफिज मोहम्मद मुस्लिम ने रक्तदान करने के पश्चात कहा कि    हमारे नबी मुहम्मद सल्ललाहू अलैहिस्सलाम के पैदाईश माह चल रहा है इस माह की बरकत व रक्तदान के माध्यम से बताना चाहेंगे कि इस्लाम में धर्म-जाति भेदभाव से दूर रहने को बताया गया है उन्होंने बताया कि हमारे नबी मुहम्मद सल्ललाहू अलैहिस्सलाम ने फरमाया कि तुम्हारा पड़ोसी भूखा न रहे, हर हाल में पड़ोसी का ख्याल करना है। उन्होंने पड़ोसी शब्द का इस्तेमाल कर ये बता दिया कि  केवल मुस्लिम समुदाय का ध्यान ही नही पड़ोसी चाहे किसी भी धर्म का हो उसका ख्याल करना है।  इस भारत देश में रहने वाले लोगों से मुस्लिम समुदाय इतना प्यार करते हैं कि उनके लिए अपनी जान भी कुर्बान कर सकते हैं। मोहम्मद अनस अत्तारी ने कहा कि संस्था के माध्यम से लोग कल्याणकारी  कार्यक्रमों को आगे भी आयोजन जारी रखेंगे। इस दौरान मोहम्मद अनस अत्तारी , मौलाना सिद्दीक मदनी, कारी हिदायत, हाफिज आमिर, मौलाना मुजफ्फर फैजान चिश्ती, आरिफ खान, सलमान चिश्ती, नाजिर चिश्ती, सैय्यद साजिद अली, सैय्यद आकिल अली, सलमान लालू, अल्ताफ अली, शाकिर कादरी,  साहिल, सहित 82 लोगो ने रक्तदान किया। नौशाद खान, सलीम खान, नदीम मास्टर, आमिर अली, सौरभ मांझी सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।