Home उत्तर प्रदेश जयपुरिया स्कूल में नवरात्रि पर डांडिया नाइट का हुआ आयोजन

जयपुरिया स्कूल में नवरात्रि पर डांडिया नाइट का हुआ आयोजन

महिला आयोग की सदस्य गीता विश्वकर्मा रहीं मुख्य अतिथि

FATEHPUR NEWS: जनपद मुख्यालय के सेठ एम.आर. जयपुरिया स्कूल में नवरात्रि पर डांडिया नाइट का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में स्कूल की छात्राएं, शिक्षिकाएं और महिला अभिभावक पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुईं। महिला आयोग की सदस्य गीता विश्वकर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। विद्यालय की चेयरपर्सन रंजना सिंह विशिष्ट अतिथि थीं। महिला थाना अधिकारी आशा पांडेय, भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष मधुराज विश्वकर्मा और एडिशनल जज पूजा विश्वकर्मा ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया। छात्राओं और अभिभावकों ने डांडिया-गरबा नृत्य प्रस्तुत किए। एन आर डांस ग्रुप की प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रही। एंकर नेहा ने कार्यक्रम का संचालन किया। डीजे स्काई के संगीत ने समारोह को रंगीन बनाया। इस दौरान विद्यालय के अतिरिक्त निदेशक और प्राचार्य जी.पी. मिश्रा ने कहा कि यह आयोजन छात्रों को भारतीय संस्कृति से जोड़ता है। उन्होंने बताया कि डांडिया नाइट से बच्चों में टीम वर्क की भावना विकसित होती है। विद्यालय प्रबंधन ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का धन्यवाद किया। इस कार्यक्रम को चार चांद लगाने के लिए जरीना अंजुम, सुप्रिया सिंह और शबनम मोइन सहित कई शिक्षकों ने अपना बड़ा योगदान दिया।