FATEHPUR NEWS: सीबीएसई कक्षा 10 के घोषित परीक्षा परिणाम में सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल फतेहपुर के छात्रों ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले में अपना दबदबा कायम रखा है। विद्यालय के छात्र अर्पित ने 99 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिला टॉपर बनने का गौरव हासिल किया। वहीं वत्सल रस्तोगी ने 98.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान और आराध्या पटेल ने 98 प्रतिशत अंक के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा सूर्य दुबे ने 97.8 प्रतिशत, दिव्यांशु रंजन ने 97.6 प्रतिशत, मोहम्मद अरबाब ने 97.4 प्रतिशत और हिमांशु प्रसाद ने 97.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में शीर्ष स्थानों पर जगह बनाई। विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जिससे प्रबंधन और शिक्षकों में खुशी का माहौल है। इस अवसर पर विद्यालय की प्रबंधिका रंजना सिंह ने सभी छात्रों को बधाई देते हुए उनका मुंह मीठा कराया। वहीं प्रिंसिपल जीपी मिश्रा ने भी छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे भविष्य में भी इसी प्रकार अपनी ऊर्जा और मेहनत से सफलता हासिल करें।







