MIRZAPUR NEWS: जय हिंद मानवाधिकार एसोसिएशन की मीरजापुर महिला जिला इकाई की टीम ने मंगलवार को महिला थानाध्यक्ष ज्ञानू प्रिया से मुलाकात कर महिलाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। टीम ने थानाध्यक्ष को अंग वस्त्र, सम्मान पत्र और मेडल पहनाकर सम्मानित किया। बैठक में जल्द ही एसोसिएशन के बैनर तले महिला पदाधिकारियों द्वारा एक कार्यक्रम आयोजित करने पर भी विचार-विमर्श हुआ। इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष फिरोज अहमद कहां कि महिलाओं एवं सभी पदाधिकारियों का हौसला बढ़ाने के लिए हम कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे और जय हिंद मानवाधिकार के सभी पदाधिकारियों के साथ मिलकर कार्य करते रहेंगे।







