फोटो -1राहुल राजपाल को मैन ऑफ द मैच देतीं इलाहाबाद क्रिकेटर एसोसिएशन की निदेशक डॉ. जूली ओझा
फोटो -2 दीपक यादव को मैन ऑफ द मैच देते इलाहाबाद क्रिकेटर एसोसिएशन के निदेशक यासर हसन
PRAYAGRAJ NEWS: जय सेल्स वॉरियर्स ने आशीष नेहरा क्लब को एक रन और चौधरी नौनिहाल सिंह क्लब ने जैदी इंडोर क्लब को 51 रन से हराकर 17वीं न्याज हसन टी-20 कैशमनी क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में जगह बना ली है। जहां दोनों की भिड़ंत सोमवार को फाइनल मुकाबले में होगी। केपी कॉलेज मैदान पर रविवार को खेले गए पहले सेमीफाइनल में जय सेल्स वॉरियर्स ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 155 रन (सिद्धार्थ मिश्रा 63 नाबाद, रोहित राजपाल 22, गौरव पाठक 19, सौरभ त्रिपाठी 15, अमितेश शुक्ल 3/28, हर्ष शर्मा 2/24, अभय राज यादव व संदीप पटेल एक-एक विकेट) बनाए। जवाब में आशीष नेहरा क्लब की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 154 रन (अंकित यादव 51, अर्जुन पंकज दुबे 29, पीयूष मिश्रा 19, राहुल राजपाल 3/30, अश्वनी दुबे आदर्श मिश्रा, सौरभ त्रिपाठी एक-एक विकेट) ही बना सकी। राहुल राजपाल को इलाहाबाद क्रिकेटर एसोसिएशन की निदेशक डॉ. जूली ओझा ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया। दूसरे सेमीफाइनल में चौधरी नौनिहाल सिंह क्लब ने 20 ओवर में चार विकेट पर 175 रन (देवांश पाठक 47, मयंक दुबे 46 नाबाद, शिवाकांत शुक्ला 28, अभिषेक यादव 27, राहुल, हार्दिक सिंह, मयंक मिश्रा व अखिल कुमार कश्यप एक-एक विकेट) बनाए। जवाब में जैदी इंडोर क्लब की टीम 19.1 ओवर में 124 रन (अखिल कुमार कश्यप 41, हर्षित तिवारी 32, राहुल 18, दीपक यादव 4/21, अमर चौधरी 2/08, विशाल यादव 2/34, मनु राजा व अंबिकेश्वर मिश्रा एक-एक विकेट) पर सिमट गई। दीपक यादव को इलाहाबाद क्रिकेटर एसोसिएशन के निदेशक यासर हसन ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया। प्रतियोतिगा में सोमवार को खेले जाने वाले फाइनल मैच में पूर्व महापौर चौधरी जितेंद्र नाथ सिंह मुख्य अतिथि एवं उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के संयुक्त सचिव उमर मुस्तफा हसन विशिष्ट अतिथि होंगे। यूपीसीए के निदेशक ताहिर हसन फाइनल मैच की अध्यक्षता करेंगे।







