JALAUN NEWS: श्री घटिया वाले महावीर पाठकपुरा उरई में जय महावीर समिति के तत्वावधान में गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी बुढ़वा मंगल पर्व पर विशाल दंगल का आयोजन 2 व 3 सितम्बर को होने जा रहा है। उपरोक्त संबंध में समिति के अध्यक्ष सुशील कुमार अवस्थी (टिन्नी महाराज) ने श्री घटिया वाले महावीर मंदिर में आयोजित पत्रकार वार्ता में दी। उन्होंने कहा कि उपरोक्त दंगल पिछले 50 वर्षों से अनवरत आयोजन होता आ रहा है। इस दंगल में देश के पांच राज्यों के नामी गिरामी पहलवानों के आने की स्वीकृति मिल चुकी है। इसके साथ-साथ फ्री स्टाइल कुश्ती का आकर्षण भी देखने को मिलेगा। यही नहीं महिला पहलवानों से वार्ता दगंल समिति कर रही है। सहमति मिलने की पूरी संभावना है। अवस्थी ने कहा कि जिन प्रदेशों के पहलवानों को आना है। उनमें दिल्ली, पंजाब, म.प्र,उ.प्र. राजस्थान, हरियाणा एवं उ.प्र. के विभिन्न जनपदों से भी पहलवान शिरकत करेंगे। उन्होंने कहा कि इस दगंल को सफल बनाने में आयोजन समिति का विशेष योगदान रहता है। कड़ी मशक्कत के बाद तैयारियों को अंतिम रूप दिलाने में सहयोगी रहते हैं। दूर दराज से आने वाले पहलवानों को ठहरने व खाने का बंदोबस्त समिति द्वारा किया जाता है।
समिति अध्यक्ष ने कहा कि 2 सितंबर दिन मंगलवार को दगंल का शुभारंभ सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा के करकमलों द्वारा किया जायेगा। 3 सितम्बर दिन बुधवार को दगंल का समापन श्री सुभाष यदुवंश प्रदेश महामंत्री एम.एल.सी.भारतीय जनता पार्टी उ.प्र. और नगर पालिका उरई के अध्यक्ष प्रतिनिधि विजय चौधरी के द्वारा किया जायेगा। दगंल में विशेष अतिथि के रूप में जिलाधिकारी राजेश पाण्डेय व पुलिस अधीक्षक डा.दुर्गेश कुमार को भी आमंत्रित किया गया है।
इस अवसर पर सुधीर अवस्थी, सुशील अवस्थी अध्यक्ष, नीरज पाठक प्रबंधक, संजय ब्यास कोषाध्यक्ष, प्रदीप दीक्षित व प्रमोद त्रिपाठी मंत्री, जितेन्द्र त्रिपाठी, गिरीश अवस्थी,नीरज बुधौलिया, इस्लाम मंसूरी, सचिन बाथम, चिंटू बाथम, गोल्डन पाराशर, संजय पाठक,हरिकिशोर गुप्ता उर्फ रिप्पू सभासद, दीपेन्द्र सेंगर, राघवेन्द्र दीक्षित नवादा आदि ने भाग लिया।







