Home उत्तर प्रदेश जमीन विवाद में हुई मारपीट में दो घायल, दी तहरीर

जमीन विवाद में हुई मारपीट में दो घायल, दी तहरीर

PRATAPGARH NEWS: जमीन विवाद में हुई मारपीट की घटना में दो लोग घायल हो गये। घायलो को इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है। उदयपुर थाना क्षेत्र के आहरबीहर गांव निवासी चंद्रशेखर सिंह पुत्र रामशरण सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि शुक्रवार को सुबह करीब ग्यारह बजे गांव के कुछ लोग दीवार बनवा रहे थे। आरोप है कि पीड़ित के भाई उदय भास्कर ने दीवार सीधी करके अपनी जमीन में बनाने के लिए कहा तो आरोपी गालीगलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट कर पीड़ित व उसके भाई को घायल कर दिया। घायलो को इलाज के लिए सीएचसी सांगीपुर भेजा गया। जहां हालत गंभीर देख चिकित्सको ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक प्रशिक्षु आईपीएस आफताब आलम का कहना है कि घटना की जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।