KAUSHAMBI NEWS: सैनी कोतवाली क्षेत्र के अजुहा कस्बे के एक व्यक्ति का आरोप है कि उसके पुत्र की मृत्यु के पश्चात उसकी बहू घर की गृहस्थी बेचकर चली गई और दूसरी शादी कर लिया कुछ वर्ष रहने के बाद अब फिर घर में रहकर लड़ाई झगड़ा करती है, पीड़ित की शिकायत पर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। सैनी कोतवाली क्षेत्र के अजुहा कस्बे के वार्ड नं दो अंबेडकर नगर निवासी दस्सू पुत्र स्व चौबे लाल ने सोमवार को अजुहा चौकी पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसके पुत्र छेद्दू की लगभग दस वर्ष पहले मृत्यु हो गई है, दस्सू का आरोप है कि बेटे की मौत के छः माह बाद उसकी बहू घर की गृहस्थी व जेवर बेचकर मायके चली गई जहां बहू के पिता ने उसकी दूसरी शादी कर दिया, पांच साल रहने के बाद दूसरे पति ने बहू को भगा दिया, करीब दस दिन से वह दोबारा जबरन घर में रहकर लड़ाई झगड़े पर आमादा रहती है। दस्सू की शिकायत पर अजुहा चौकी पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।







