Home इटावा जब बीजेपी जाएगी तभी लोकतंत्र बचेगा, संविधान सुरक्षित रहेगा:अखिलेश यादव

जब बीजेपी जाएगी तभी लोकतंत्र बचेगा, संविधान सुरक्षित रहेगा:अखिलेश यादव

बीजेपी के लोग ऊपर से स्वदेशी, मन से विदेशी हैं

ETAWA NEWS: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि जब बीजेपी जाएगी तभी लोकतंत्र बचेगा, संविधान सुरक्षित रहेगा और आरक्षण कायम रहेगा।बीजेपी के हटने पर ही महंगाई घटेगी, गरीबों को इलाज मिलेगा, बिजली और नौकरी मिलेगी और सड़कों के गड्ढे भी भरेंगे। आजादी चाहिए तो सबसे पहले बीजेपी को हटाना होगा। यादव ने रविवार को अपने पैतृक गांव सैफई पहुंचने के बाद मीडिया से बातचीत में कहा डीएपी में पीडीए शब्द आता है, इसलिए किसानों को खाद ही नहीं मिल रही। प्रदेश में सबसे ज्यादा पीडीए के लोग ही खेती करते हैं। गांव के गरीब किसान मेहनत कर कमा रहे लेकिन किसानों के लिए न खाद है न कीटनाशक दवाएं। इस सरकार के रहते किसानों की आय दोगुनी नहीं होगी बल्कि सरकार किसान की जेब से पैसा निकाल लेगी।सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा 2027 चुनाव जनता का होगा। जीएसटी के हालिया बदलाव पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह पूरी तरह दिखावटी फैसला है। “सवाल यह है कि अब तक जीएसटी से फायदा किसे हुआ है? गरीब और मध्यम वर्ग को तो कोई राहत नहीं मिली। स्लैब कम करने से न मुनाफाखोरी रुकेगी और न महंगाई कम होगी। स्वदेशी का नारा खत्म हो गया। बीजेपी के लोग ऊपर से स्वदेशी, मन से विदेशी हैं। अमेरिका ने भारत पर टैरिफ लगाया जिससे देश को नुकसान हुआ। अमेरिका ने सामान पर टैरिफ नहीं लगाया गया। टैरिफ लगने से छोटे व्यापारियों को नुकसान हो रहा है। कारीगरों को नुकसान हो रहा है। हमारी अर्थव्यवस्था को नुकसान हो रहा है। अमेरिका अगर अपनी अर्थव्यवस्था को मजबूत कर रहा तो हमें अपनी अर्थव्यवस्था के बारे में सोचना चाहिए। उन्होंने कहा 2027 का चुनाव जनता का होगा और समाजवादी व्यवस्था लागू करने का मौका होगा। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ सत्ता परिवर्तन का चुनाव नहीं होगा, बल्कि देश की आत्मा और संविधान को बचाने का चुनाव होगा।