Home Blog जन्म तिथि में गडबडी कर दें रहा था परीक्षा, एफआईआर डायरेक्ट के...

जन्म तिथि में गडबडी कर दें रहा था परीक्षा, एफआईआर डायरेक्ट के निर्देश पर अपर सचिव, डीआईओएस ने पकडकर पुलिस को सौपा पहली पाली में गणित विषय की दें रहा था परीक्षा

7
0

डीआईओएस पीएन सिंह ने छात्र से पूछताछ कर संबंधित केन्द्र व्यवस्थापक से छात्र के खिलाफ सोरांव थाने में प्राथमिक दर्ज कराकर छात्र को पुलिस को सौप दिया। डीआईओएस पीएन सिंह ने बताया कि बोर्ड की दोनों पालियों की परीक्षा सकुशल संपन्न हो गयी है।

प्रयागराज। माध्यमिक शिक्षा निदेशक डा महेंद्र देव के निर्देश पर प्रयागराज क्षेत्रीय कार्यालय के अपर सचिव कमलेश कुमार और डीआईओएस पीएन सिंह के दस्ते ने आज सोरांव थाना क्षेत्र के एक परीक्षा केन्द्र से जन्म तिथि में गडबडी कर परीक्षा दें रहे हाईस्कूल के एक छात्र को पकडकर पुलिस को सौप दिया। इस पर पकडे गये छात्र के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दिया है।
यूपी बोर्ड की परीक्षा चल रही है। पहली पाली में हाईस्कूल में गणित विषय की परीक्षा थी।माध्यमिक शिक्षा निदेशक डा महेंद्र देव के निर्देश पर प्रयागराज क्षेत्रीय कार्यालय के अपर सचिव कमलेश कुमार और डीआईओएस पीएन सिंह को जानकारी मिली कि सोरांव थाना क्षेत्र के जानकी देवी गर्ल्स इण्टरमीडिएट कालेज मे एक छात्र जन्म तिथि में गडबडी करके हाईस्कूल गणित विषय में परीक्षा दे रहा है। प्रयागराज क्षेत्रीय कार्यालय के अपर सचिव कमलेश कुमार और डीआईओएस पीएन सिंह परीक्षा केन्द्र पहुंचे और जांच किया तो छात्र आकाश मिला, जो वर्ष-2021 में हाईस्कूल की परीक्षा पास कर चुका था और जन्म तिथि में गडबडी करके फिर से परीक्षा दें रहा था। मामले में डीआईओएस पीएन सिंह ने छात्र से पूछताछ कर संबंधित केन्द्र व्यवस्थापक से छात्र के खिलाफ सोरांव थाने में प्राथमिक दर्ज कराकर छात्र को पुलिस को सौप दिया। डीआईओएस पीएन सिंह ने बताया कि बोर्ड की दोनों पालियों की परीक्षा सकुशल संपन्न हो गयी है।