संपादक स्व जगदीश द्विवेदी के पुण्यतिथि पर लगा मेडिकल कैंप, 1235 की जांच कर दी गयी दवाएं
PRAYAGRAJ NEWS: सांसद (राज्यसभा) सीमा द्विवेदी की ओर से सुजानगंज के बेलवार, सखवट स्थितश्र गया प्रसाद द्विवेदी टीचर ट्रेनिंग महाविद्यालय में आज निरूशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया जिसमें गरीब और निर्बल वर्ग के 1235 लोगों का निः शुल्क परीक्षण कर दवा वितरण किया गया। इसके पूर्व सांसद सीमा द्विवेदी और बीएचयू के प्रो (डा) अरूण द्विवेदी ने निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का दीप प्रज्जलित कर शुभारम्भ किया। सीमा द्विवेदी ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि मेरे परिवार द्वारा निरंतर जनसेवा का कार्य किया जा रहा है जिसके क्रम में आज अपने ससुर संपादक स्व डा जगदीश द्विवेदी की पुण्य तिथि पर निरूशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया है जिसमें अपार जन सैलाब देखने को मिल रहा है जो सुखद अनुभूति की प्राप्ति दे रहा है कि हम समाज के कार्य में आ रहे हैं। बीएचयू के सर्जरी विभाग में डा. अरुण द्विवेदी , डा अभिषेक कुमार ( बीएचयू) , डॉ पुष्कर मिश्रा, बाल रोग विशेषज्ञ में डा विनोद सिंह , डा पीएस उपाध्याय , डा अनिल कुमार तिवारी, स्त्री एवं प्रसूति रोग में डा प्रियंका सिंह, डॉ उत्कर्ष द्विवेदी, नेत्र रोग में डा रंजन त्यागी , मेडिसिन चिकित्सा में प्रो. (डा ) अजय पांडे, डा चंद्रशेखर पांडेय, डा अरुण मिश्रा,मानसिक रोग में डा हरिनाथ यादव ,श्वास रोग, डा अखिलेश तिवारी, डा मीनाक्षी जनरल , दंत चिकित्सा डॉ विमल तिवारी , डॉ जया द्विवेदी, डा अमित श्रीवास्तव कार्डियोलॉजिस्ट, डा रेशमा , डा अजीत ने योगदान दिया। डा. अरुण द्विवेदी ने आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान 1235 लोगों का रजिस्ट्रेशन और इलाज कराया गया।







