JAUNPUR NEWS:पुलिस अधीक्षक डॉ. कौश्तुंभ ने जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनीं।
जनसुनवाई के दौरान उन्होंने प्रत्येक फरियादी की समस्या को ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़ी शिकायतों के समाधान में लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस का दायित्व है कि वह जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ सुने और उनका समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करे।फरियादियों ने भी इस पहल की सराहना की और कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से आमजन की समस्याएं सीधे वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुँच रही हैं, जिससे न्याय और समाधान की उम्मीद मजबूत हुई है।







