PRATAPGARH NEWS: सोमवार को पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज प्रतापगढ़ में राष्ट्रीय विज्ञान केंद्र नई दिल्ली के तत्वाधान में राज्य विज्ञान शिक्षा संस्थान प्रयागराज द्वारा राज्य स्तर पर आयोजित विज्ञान संगोष्ठी का जनपद स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी श्रीमती गीता यादव प्रधानाचार्य एवं डॉ मोहम्मद अनीस उप प्रधानाचार्य के कुशल नेतृत्व में संपन्न हुई.संगोष्ठी जिसमें विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
संगोष्ठी का मुख्य विषय क्वांटम युग का आरंभ: संभावनाएं एवं चुनौतियां रहा.
इस संगोष्ठी में सभी विद्यालय के कक्षा 8 से 10 तक के विद्यार्थी प्रतिभाग किया।
व्याख्यान का समय सीमा 6 मिनट का रहा।
व्याख्यान से पहले10
अंकों की लिखित परीक्षा हुई जिसमें 20 लघु उत्तरीय प्रश्न पूछे गए।
व्याख्यान के बाद निर्णायक विषय से संबंधित तीन प्रश्न विद्यार्थियों से पूछा जिनमें से दो प्रश्नों का उत्तर देना जरूरी था।
नोडल प्रभारी डॉ मोहम्मद अनीस ने बताया इस विज्ञान संगोष्ठी का उद्देश्य विद्यार्थियों में अभिव्यक्ति की क्षमता विकसित करने वैज्ञानिक चिंतन तथा अनुसंधान की प्रवृत्ति जागृत करने के उद्देश्य से निर्धारित विषय पर प्रत्येक वर्ष विज्ञान संगोष्ठी का आयोजन किया जाता है।संगोष्ठी का परिणाम घोषित करते हुए प्रधानाचार्य डॉ विंध्याचल सिंह सभी प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी प्रतिभागियों ने अच्छा प्रदर्शन किया है और वे निश्चित रूप से आगे चलकर देश और समाज का नाम रोशन करेंगे.संगोष्ठी में राजकीय बालिका इंटर कालेज प्रतापगढ़ की स्वाति ने प्रथम स्थान प्राप्त किया और अमर जनता इंटर कालेज कटरा गुलाब सिंह प्रतापगढ़ ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया.जनपद स्तर से प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त प्रतिभागी मंडल की प्रतियोगिता में प्रयागराज में प्रतिभाग़ करेंगे।
किशोर सर पर सम्मानित निर्णायक मंडल के रूप में डॉ विंध्याचल सिंह प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज रामपुर का प्रतापगढ़ एवं श्रीमती सविता सिंह पूर्व प्रधानाचार्य राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुकुवार पट्टी प्रतापगढ़ रही।







