Home उत्तर प्रदेश जनपद में भाजपा ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों कार्यकर्ताओं ने लिया...

जनपद में भाजपा ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों कार्यकर्ताओं ने लिया भाग

MIRZAPUR NEWS: (सुनील कुमार गुप्ता) बुधवार को भारतीय जनता पार्टी शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार भाजपा मीरजापुर के  जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया । तिरंगा यात्रा जीआईसी मैदान से प्रारंभ होकर गिरधर चौराहा, पेहटी चौराहा होते हुए घंटाघर मैदान पहुंचकर संपन्न हुई । तिरंगा यात्रा की मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ0 बबीता सिंह चौहान रहीं । उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ तिरंगा यात्रा में सहभागिता करते हुए राष्ट्रभक्ति एवं एकता का संदेश दिया । तत्पश्चात् शहीद उद्यान नारघाट पहुंचकर शहीदों के प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया । पश्चात बिरोही पहुँचकर अमर शहीद राकेश सिंह के आवास पर जाकर उनके परिजनों को अंगवस्त्र एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया । अभियान के जिला संयोजक जिला महामंत्री रविशंकर पाण्डेय जी रहे । इस अवसर पर विधायक पंडित रत्नाकर मिश्रा, रमाशंकर सिंह पटेल, अनुराग सिंह पटेल, शुचिस्मिता मौर्य, एमएलसी श्याम नारायण सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष राजू कनौजिया, नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केशरी, पूर्व जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सिंह पटेल, मनोज जायसवाल, दिनेश तिवारी, बालेंदुमणि त्रिपाठी, बृजभूषण सिंह, जिला महामंत्री डॉ0 सी0 एल0 बिन्द, स्वामीनाथ सिंह, अभियान सह संयोजक चन्द्रांशु गोयल, पुष्पेंद्र द्विवेदी सहित जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी एवं हजारों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे । उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी पंडित भावेश शर्मा जी ने दिया ।