Home उत्तर प्रदेश जनपद में 31 नए आईटीआई अनुदेशकों को मिली नियुक्ति

जनपद में 31 नए आईटीआई अनुदेशकों को मिली नियुक्ति

जहानाबाद एवं अयाह शाह के विधायक ने सौंपे नियुक्ति पत्र कौशल विकास को मिलेगा जनपद में बढ़ावा

FATEHPUR NEWS: औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र में रविवार को 31 नए आईटीआई अनुदेशकों को नियुक्ति पत्र दिए गए। यह कार्यक्रम उत्तर प्रदेश सरकार के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमशीलता विभाग की पहल के तहत आयोजित किया गया। जहानाबाद के विधायक राजेंद्र पटेल और अयाह शाह के विधायक विकास गुप्ता ने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना और नोडल प्रधानाचार्य शैलेंद्र प्रताप सिंह भी इस अवसर पर मौजूद रहे। जिले के सभी राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के प्रधानाचार्य और कार्यदेशक भी कार्यक्रम में शामिल हुए। इनमें राम बिहारी शुक्ला, उदय वीर सिंह, रोहित मिश्रा और सुनीता यादव प्रमुख थे। अनुदेशक नीतीश श्रीवास्तव, ऋषभ श्रीवास्तव और बरखा रंजन यादव की भी उपस्थिति रही। नए नियुक्त अनुदेशक आईटीआई में छात्रों को तकनीकी और व्यावसायिक शिक्षा प्रदान करेंगे। यह कदम राज्य में युवाओं को रोजगार से जोड़ने और कौशल विकास को बढ़ावा देने की सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। नियुक्ति पत्र पाकर सभी अनुदेशक उत्साहित नजर आए।