Home उत्तर प्रदेश जनपद के समस्त राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के संस्था प्रधानों एवं शिक्षकों की...

जनपद के समस्त राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के संस्था प्रधानों एवं शिक्षकों की आवश्यक बैठक सम्पन्न

PRATAPGARH NEWS: शनिवार को कार्यालय जिला विद्यालय निरीक्षक प्रतापगढ़ के सभागार में जिला विद्यालय निरीक्षक  ओमकार राणा की अध्यक्षता में जनपद के समस्त राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के संस्था प्रधानों और शिक्षकों की नवीन शैक्षिक सत्र में प्रवेश, पंजीकरण, स्कूल चलो अभियान, ऑनलाइन उपस्थिति आदि के संबंध में एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई. जिला विद्यालय निरीक्षक प्रतापगढ़ ने अपने उद्बोधन में बताया कि जिन राजकीय माध्यमिक विद्यालयों का नवीन सत्र में नवीन विद्यार्थियों का प्रवेश संतोष जनक वे और संख्या बढ़ाने के लिए प्रयास करें तथा जिनका कम है वे प्रवेश बढ़ाने के लिए डोर टू डोर प्रयास करें और अपनी संस्था में प्रवेश कराने के लिए विद्यार्थियों के अभिभावकों को प्रेरित करें. इस कार्य में पीटीए के सदस्यों की सहायता लें. नव प्रवेशी विद्यार्थियों का समय से पंजीकरण कराएं तथा पात्र विद्यार्थियों को समय से छात्रवृत्ति फॉर्म भरने के लिए प्रेरित कर उसपर समय कार्यवाही सुनिश्चित करें.सभी स्टाफ ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करे तथा शैक्षिक पंचांग के अनुसार शिक्षण शिक्षण कार्य मनोयोग से संपादित करें. इस अवसर पर डॉ अनीस, अनिल कुमार, प्रवीण कुमार सिंह, संतोष कुमार शुक्ला, विनोद कुमार सहित सभी प्राचार्य और शिक्षक उपस्थित रहे. कार्यक्रम का संयोजन प्रधानाचार्य डॉ विंध्याचल सिंह, श्याम शंकर सरोज, अंकित पाण्डेय, ऋतुराज सिंह आदि द्वारा किया गया।