युवा, महिला, किसान – सबका सम्मान, सबका विकास
वार्ड क्रमांक 06 बधैरा से सतेन्द्र देदर ने जिला पंचायत सदस्य पद की तैयारी शुरू की
JHANSI NEWS : चिरगॉव वार्ड क्रमांक 06 बधैरा से सतेन्द्र देदर ने जिला पंचायत सदस्य पद के लिए अपनी तैयारियाँ प्रारंभ कर दी हैं। क्षेत्र में उनके सक्रिय होने से राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। सतेन्द्र देदर लंबे समय से सामाजिक कार्यों से जुड़े रहे हैं और क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं को लेकर लगातार आवाज उठाते रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि जनता का आशीर्वाद मिला तो वे जनता, युवाओं, महिलाओं एवं किसानों के हितों को प्राथमिकता देते हुए कार्य करेंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल, कृषि सुविधाओं तथा रोजगार के अवसरों को मजबूत करना उनकी प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है। सतेन्द्र देदर ने बताया कि आज का युवा रोजगार और बेहतर भविष्य की तलाश में है, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की आवश्यकता है और किसान अपनी उपज का उचित मूल्य चाहते हैं। इन सभी मुद्दों को जिला पंचायत स्तर पर मजबूती से उठाया जाएगा।
क्षेत्र के नागरिकों में उनके प्रति सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। लोगों का कहना है कि एक सरल, सहज और जमीनी स्तर से जुड़े व्यक्ति के रूप में सतेन्द्र देदर क्षेत्र के विकास में अहम भूमिका निभा सकते हैं।







