कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी
FATEHPUR NEWS: जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने बिंदकी स्थित अभय सिंह फार्मेसी कॉलेज में चल रहे जनगणना प्रशिक्षण का शनिवार को औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रशिक्षण में अपेक्षाकृत कम उपस्थिति मिलने और कुछ अध्यापकों के बाहर टहलते मिलने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि प्रशिक्षण में शामिल सभी व्यक्तियों की उपस्थिति शाम 5 बजे हाजिरी पंजिका में अनिवार्य रूप से दर्ज की जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि बिना प्रशिक्षण पूरा किए कोई भी प्रतिभागी प्रशिक्षण स्थल नहीं छोड़ेगा। प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे अध्यापकों को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि जब हम बच्चों को शिक्षा देते हैं, तो हमें स्वयं भी पूरी तरह प्रशिक्षित होना चाहिए, क्योंकि यह हमारी अगली पीढ़ी के भविष्य से जुड़ा विषय है। उन्होंने प्रशिक्षण के दौरान मिलने वाले मानदेय की भी जानकारी ली। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी बिंदकी, तहसीलदार बिंदकी सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।







