KUSHINAGAR NEWS: नगरपालिका कुशीनगर अध्यक्ष प्रतिनिधि जायसवाल प्रतिदिन अपने आवास पर आम जन की समस्याओं को सुनते हैं और उनके समाधान के लिए मातहत अधिकारियों और कर्मचारियों से वार्ता कर समाधान का प्रयास करते है। इसके पश्चात नित्य नगर के विभिन्न वार्डो का भ्रमण कर पथ प्रकाश, जल निकास, नाली, रास्तों आदि सहित सम्मानित जनता से वार्तालाप करते हैं और उनके दुःख और सुख की घड़ी में सहभागी बनते हैं। भ्रमण के क्रम में चाय पर चर्चा जायसवाल की लोकप्रियता को बढ़ा रही है। जायसवाल ने कहा कि जन समस्याओं का समाधान मेरी प्राथमिकता है। जनता को बुनियादी सुविधाओं का लाभ दिलाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राष्ट्र और प्रदेश का विकास हो रहा है। साथ ही सांसद विजय कुमार दूबे और कुशीनगर विधायक पीएन पाठक के नेतृत्व में कुशीनगर का विकास हो रहा है। नगर क्षेत्र में होने वाले राष्ट्रीय, धार्मिक, खेल और सामुदायिक उत्सवों में बढ़ चढकर भाग लेते हैं। समाजसेवी जायसवाल एक ओर जहां अपनी नपा अध्यक्ष पत्नी श्रीमती किरन जायसवाल के सामाजिक कार्यों में सहयोग करते हैं और नगर को स्वच्छ, सुंदर और बहुमुखी विकास में महत्ती भूमिका निभाते हैं। गुरुवार को जायसवाल ने बनवारी टोला में नाला निर्माण का निरीक्षण किया और गुणवत्ता के साथ कार्य कराने के निर्देश संबंधित को दिए। इसी क्रम में वार्ड नंबर चार में नाली निर्माण के गुणवत्ता की जांच की और कहा कि काम समय से पूरा हो जाने से जनता को सुविधा मिलेगी। इसी क्रम रविवार को वार्ड नंबर 13 के गोलाबाजार में पाइप लीकेज की सूचना पर तत्काल पहुंचे और नगरपालिका के पलंबर मिस्त्री और कर्मियों के सहयोग से नया पाइप लाइन लगवाया गया और जलकल द्वारा पेयजल आपूर्ति की सुविधा पुनः चालू हो पाई। इसी तरह नगर पालिका में आने वाली किसी भी समस्या का स्वत: संज्ञान लेकर उसका समाधान जायसवाल की प्राथमिकता में है।







