काँवड़ शिविर मे अंगवस्त्र भेट कर किया भोलो का स्वागत
SAHARANPUR NEWS: चिलकाना बाईपास रोड पर एकता जनसेवा समिति के तत्वाधान मे चल रहे नीलकंठ महादेव सेवा शिविर का उदघाटन राज्य मंत्री जसवंत सैनी के प्रतिनिधि कृष्ण चंद सैनी, भाजपा महानगर अध्यक्ष शीतल विश्नोई श्री वैष्णों धाम सरसावा के संस्थापक संजय महाराज, थाना चिलकाना प्रभारी चंद्र सैन सैनी,थाना कोतवाली देहात थाना प्रभारी कपिल देव ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। नीलकंठ महादेव सेवा शिविर मे पहुंचे राज्य मंत्री जसवंत सैनी के प्रतिनिधि कृष्ण चंद सैनी ने कहा कि जिस प्रकार से एकता जनसेवा समिति द्वारा आज सेवा शिविर मे भोलेनाथ के भक्तो के लिए जनसेवा से प्रेरित होकर कैम्प का आयोजन कर भक्तो के लिए सभी सुविधाये उपलब्ध कराई वो प्रशंसा के काबिल है उन्होंने कहा कि ज़ब से उत्तरप्रदेश मे योगी जी की सरकार आयी है तब से काँवड़ यात्रा का स्वरुप ही बदल गया है जहाँ पूर्व की सरकारों मे काँवड़ यात्रियों पर लाठी डंडे बरसाए जाते थे वहीं आज उन्हीं काँवड़ लाने वालो पर जगह जगह पुष्प वर्षा की जाती है। महानगर अध्यक्ष शीतल विश्नोई ने कहा कि जन जन की सहभागिता से आज काँवड़ यात्रा ने सामाजिक उत्सव का रूप ले लिया है जहाँ सभी धर्म समुदाय के लोगो द्वारा जगह जगह कैम्प लगा कर भक्तो का स्वागत किया जाता है। शिविर मे बाहर से आये सभी भोलो के भक्तो को एकता जनसेवा समिति के संयोजक बालकृष्ण शर्मा, श्याम कुमार सैनी, युसूफ कुरैशी,शादी राम सैनी, पूर्व मंडल अध्यक्ष बीजेपी सुनील सैनी आदि अंग वस्त्र भेट कर उनका स्वागत किया ओर उन्हें प्रसाद वितरण किया। इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन अकबर कुरैशी,वरिष्ठ समाज सेवी राजीव सिंघल, पवन सिंघल, बीजेपी मंडल अध्यक्ष मुकेश शर्मा, सुधीर जैन, हरिचंद प्रधान, कुलदीप तोमर, बीजेपी नेता जायर हुसैन चाँद आदि ने भी काँवडीयों को पटका पहनाकर भोजन कराया।







