Home उत्तर प्रदेश जगदीश्वर सिंह बनाए गए सपा के जिला सचिव

जगदीश्वर सिंह बनाए गए सपा के जिला सचिव

MIRZAPUR NEWS: (सुनील कुमार गुप्ता)  समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश व प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल की संस्तुति पर जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने जगदीश्वर सिंह को जिला सचिव मनोनीत किया। इस अवसर पर पार्टी कार्यालय लोहिया ट्रस्ट पर जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने कहा कि जगदीश्वर सिंह के जिला सचिव बनने से जनपद में पार्टी को निश्चित रूप से मजबूती मिलेगी और सांगठनिक लाभ के साथ ही आने वाले चुनावों में पार्टी को विजय प्राप्त होगा। नव मनोनीत जिला सचिव जगदीश्वर सिंह ने आश्वस्त किया कि वह सदैव हरसंभव कोशिश करते हुए पार्टी के हित में जी जान से लग कर काम करेंगे और पार्टीजनों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आम जनों के हितों हेतु संघर्ष करेंगे। जगदीश्वर सिंह के इस मनोनयन पर मुख्य रूप से जिला महामंत्री आदर्श यादव, डॉ. शक्ति श्रीवास्तव, रामजी यादव, रवि सोनकर, आकाश यादव, कोधीरेन्द्र सिंह, लवकुश यादव, अनुराग तिवारी, इकराम पठान, अजय पटेल, संदीप बिंद, वाहिद अली, मोहम्मद फैज, गणेश कसेरा, पीयूष जायसवाल, सुधांशु सिंह राजपूत व वीरेन्द्र यादव इत्यादि ने बधाई दी है।