Home उत्तर प्रदेश जगत तारन गोल्डेन जुबिली स्कूल में छात्र परिषद का अलंकरण समारोह संपन्न,...

जगत तारन गोल्डेन जुबिली स्कूल में छात्र परिषद का अलंकरण समारोह संपन्न, आभास राय बने छात्र प्रमुख

PRAYAGRAJ NEWS: जगत तारन गोल्डेन जुबिली स्कूल में छात्र परिषद के नवनियुक्त सदस्यों का अलंकरण समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस वर्ष पहली बार छात्र परिषद का चयन लोकतांत्रिक मतदान प्रक्रिया से किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि मेजर जनरल धर्मराज राय, प्रबंधक अमित कुमार नियोगी, प्रधानाचार्या डॉली बनर्जी सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। प्रधानाचार्या डॉली बनर्जी ने आभास राय को छात्र प्रमुख तथा दृष्टि दूबे को छात्रा प्रमुख के रूप में बैज पहनाकर नेतृत्व की जिम्मेदारी सौंपी। सह-छात्र प्रमुख अमृतांश मिश्रा सहित विभिन्न पदों पर चयनित छात्र-छात्राओं को भी बैज एवं सैश पहनाकर सम्मानित किया गया। छात्र प्रमुख आभास राय ने परिषद की ओर से निष्ठापूर्वक अपने दायित्वों का निर्वहन करने की शपथ ली। मुख्य अतिथि मेजर जनरल धर्मराज राय ने लोकतांत्रिक चुनाव प्रक्रिया की सराहना करते हुए नवनिर्वाचित परिषद को बधाई दी और सेवा, अनुशासन एवं नेतृत्व की भावना के साथ विद्यालय की परंपराओं को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।