घायल को देखते ट्रेनी सीओ के साथ अन्य पुलिस टीम
ETAWA NEWS: गुरुवार रात लगभग दस बजे ग्राम कोकावली निवासी अर्जुन 35 वर्ष पुत्र सुरेंद्र नगला तौर गांव से मोटरसाइकिल से वापस अपने गांव लौट रहे थे। रास्ते में बलरई से ब्रह्माणी देवी जाने वाले मार्ग पर पुलिया बाले बाबा के थान के पास हादसा हो गया। सड़क किनारे फैली झाड़ियों में से अचानक निकले जंगली जानवर ने उनके ऊपर छलांग लगा दी जिससे उनकी बाइक जानवर से टकरा गई। टक्कर लगते ही अर्जुन सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
इसी दौरान सड़क पर गश्त कर रहे ट्रेनी सीओ अभय कुमार वर्मा मौके पर पहुंचे।उन्होंने तत्काल एंबुलेंस बुलवाकर घायल को सीएचसी भिजवाया और प्राथमिक उपचार सुनिश्चित कराया।







