Home उत्तर प्रदेश जंगल दोस्त’ बनकर वनों के साथ ही वन्यजीवों की करें सुरक्षा:अजय क्रांतिकारी

जंगल दोस्त’ बनकर वनों के साथ ही वन्यजीवों की करें सुरक्षा:अजय क्रांतिकारी

PRATAPGARH NEWS: बुधवार को वन्यजीव सप्ताह का शुभारंभ अवसर पर पर्यावरण सेना द्वारा संसारपुर के समाप्त हो रहे जंगल और वन्यजीवों की रक्षा हेतु ग्रामीणों के साथ वन्य जीव एवं पर्यावरण विषय पर हरित संवाद कार्यक्रम का आयोजन कर लोगों को वन्य जीव एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरुक किया गया। हरित संवाद करते हुए डब्ल्यूसीसीबी भारत सरकार के वॉलंटियर एवं पर्यावरण सेना प्रमुख अजय क्रांतिकारी ने कहा कि वन्य जीवों की विलुप्त हो रही प्रजातियों को बचाना होगा।वन्यजीव धरती पर पर्यावरण के अभिन्न अंग हैं।कटते जंगलों के कारण वन्य जीवों का अस्तित्व संकट में है।हमें धरती पर जीवन और वन्य जीवों की सुरक्षा हेतु वृक्षारोपण के साथ ही जंगलों को बचाना होगा।उन्होंने सभी लोगों से जंगल दोस्त बनकर जंगलों की सुरक्षा करने का आह्वाहन किया।उन्होंने बताया कि पूरे देश में 1 अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक वन्य जीव सप्ताह मनाया जाता है।वन्य जीव अधिनियम 1972 के तहत वन्य जीवों को मारना और उनका शिकार कर पूरी तरह से प्रतिबंधित है। पर्यावरण सैनिक रवि प्रकाश मिश्र ने कहा कि पर्यावरण सेना द्वारा लालगंज के गौखाड़ी और सदर के गजेहड़ा जंगल को संरक्षित किया गया है।जिसके संरक्षण में समुदाय की भूमिका अहम है। उन्होंने सभी लोगों से अपनी पीढयों के लिए जंगलों को बचाने की अपील की।
इस मौके पर सुमित्रा देवी, रीता देवी, गायत्री देवी, संजू, शर्मिला देवी, सीमा मिश्रा, उर्मिला देवी, शिव कुमार एवं नमन कुमार तिवारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।