Home उत्तर प्रदेश छोटकऊ कोल की हत्या का हो खुलासा न होने पर सपा उतरेगी...

छोटकऊ कोल की हत्या का हो खुलासा न होने पर सपा उतरेगी सड़क पर: देवी चौधरी

MIRZAPUR NEWS:  छोटकऊ कोल की हत्या का खुलासा की मांग को लेेकर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी बुधवार को पुलिस अधीक्षक से मिलकर वस्तु स्थिति की जानकारी दी। जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने कहा देवहट गांव निवासी का शव शहजनवा जंगल में 27 जनवरी को पाया गया था। उसके शव को गड्ढे में दफनाया गया था। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी लालगंज अमर बहादुर सिंह ने कहा कि जल्द से जल्द मामले का खुलासा किया जायेगा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि खुलासा न होनेपर समाजवाादी पार्टी सड़क पर उतरने के लिये बाध्य होगी। इस अवसर पर संतोष गोयल, रविन्द्र कोल, सियाराम जैसल, आदर्श यादव, झल्लू यादव, डॉ0 शक्ति श्रीवास्तव, संदेश यादव, रामप्यारे गौड़, विरेन्द्र यादव, राममिलन यादव आदि मौजूद रहें।