Home उत्तर प्रदेश छुटमलपुर पहुंचे भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत का हुआ...

छुटमलपुर पहुंचे भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत का हुआ स्वागत

इकरा हसन का मनोबल बढ़ाने की जरूरत: राकेश टिकैत

SAHARANPUR NEWS: छुटमलपुर में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत का देहरादून से मुजफ्फरनगर लौटते हुए ,छुटमलपुर  के समीप ,नानका  गांव में युवा जिला अध्यक्ष नदीम अंसारी युवा जिला उपाध्यक्ष सचिन चौधरी के ऑफिस  पहुंचने पर किसान नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने पत्रकार वार्ता भी की, वार्ता के दौरान सांसद इकरा हसन के साथ हुए दुर्व्यवहार के संबंध में किसान नेता का कहना था कि जनप्रतिनिधियों का सम्मान होना चाहिए, शिक्षित युवा जो राजनीति में आ रहे हैं उनका मनोबल बढ़ाने की जरूरत है ऐसी घटना सामान्य नहीं। उन्होंने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे के आधे अधूरे निर्माण पर पूछे गए सवाल के बारे में कहा कि आधे अधूरे निर्माण के बावजूद सड़क को राहगीरों के लिए खोला जाना सही नहीं, इससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ रहा है किसानों को इस बारे में कुछ सोचने की जरूरत है। उन्होंने किसानों के गन्ना मिलो पर बकाया भुगतान के बारे में कहा कि सरकार किसानों की समस्या से बेपरवाह है, हिंदू मुस्लिम के नाम पर सरकार बन रही है ऐसे में किसनो की समस्या कोई मायने नहीं रखती। इस दौरान मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष नरेश स्वामी, मंडल उपाध्यक्ष मास्टर सतपाल जिला महासचिव अजय काम्बोज, युवा जिला अध्यक्ष नदीम अंसारी जिला उपाध्यक्ष सचिन चौधरी ब्लॉक अध्यक्ष बबली काम्बोज, युवा ब्लॉक अध्यक्ष दिलशाद मलिक, राजकुमार राणा,पदम चौधरी ,साहिब अंसारी अल्ताफ अंसारी असलम अंसारी हाजी सलीम अंसारी वसीम अंसारी करण यादव , डॉक्टर अकरम  सहित बड़ी संख्या में किसान कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद थे।