Home उत्तर प्रदेश छिपकर रह रहे जिला बदर अपराधी को पड़री पुलिस ने धरदबोचा

छिपकर रह रहे जिला बदर अपराधी को पड़री पुलिस ने धरदबोचा

MIRZAPUR NEWS: (अमरेश चंद्र पांडेय)  पड़री पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए जनपद में छिपकर रहे जिलाबदर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। शनिवार को उप-निरीक्षक कैलाश नाथ सिंह ने पुलिस टीम के साथ मुखबिर की सूचना के आधार पर पड़री क्षेत्र के ग्राम कोटवां ओवर ब्रिज के पास से जिलाबदर अभियुक्त संतलाल बिंद पुत्र सुलाभ बिंद निवासी लोकापुर थाना पड़री मीरजापुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आपको बता दें कि जिलाधिकारी ने अपने आदेश में 31 मई 2025 को अभियुक्त संतलाल बिंद को 6 माह के लिए जिला बदर किया था, लेकिन अभियुक्त ने आदेश की अवहेलना कर जनपदीय सीमा के भीतर ही लुक-छिपकर निवास कर रहा था। पकड़े गए अभियुक्त के खिलाफ थाना पड़री पर मु0अ0सं0-164/2025 धारा 10 उ0 प्र0 गुण्डा नियंत्रण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। वहीं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा ने थाना पड़री प्रभारी निरीक्षक की कमान अजीत सिंह को सौंपी है, तब से अपराधियों के हौसले पस्त नजर आ रहे है। पड़री पुलिस की सतर्क निगरानी और कड़ी कार्रवाई से अपराधी बिल में छुप जा रहे है। वहीं मिर्जापुर पुलिस की तत्परता से कानून-व्यवस्था और मजबूत होती नजर आ रही है।