Home इटावा छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में विद्यार्थी परिषद ने निकाला मशाल जुलूस

छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में विद्यार्थी परिषद ने निकाला मशाल जुलूस

मशाल जुलूस निकालते विद्यार्थी परिषद के लोग

ETAWA NEWS: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने जेल गेट से शास्त्री चौराहे तक मशाल जुलूस निकालकर राम स्वरूप मेमोरियल विश्विद्यालय और लाठीचार्ज प्रकरण में पुलिस प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रकट किया। संगठन मंत्री सोमू ने कहा कि बर्बर लाठीचार्ज में संलिप्त पुलिसकर्मियों व विश्वविद्यालय प्रशासन के निजी गुंडों पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही छात्रों पर बर्बर लाठीचार्ज का आदेश जारी करने वाले जिम्मेदार अधिकारी का नाम सार्वजनिक किया जाए। नगर मंत्री संस्कार गुप्ता  ने कहा कि हमारी कार्यकर्ता बहनों को पुलिस के लोगों ने आतंकियों की तरह पीटा है। आधा दर्जन से ज्यादा छात्राएं गंभीर रूप से घायल हैंअभाविप अमित शिखरवार  ने कहा कि उच्च शिक्षा परिषद के सचिव की ओर से दर्ज प्राथमिकी के आधार पर जांच की जाए प्रदर्शन में जिला संगठन मंत्री सोमू, नगर मंत्री संस्कार गुप्ता, अमित शिखवार, अभिराज, अमन, विजय नंदवंशी, सक्षम यादव,ऋतिक,राजन,ओम, साहिल नगर इकाई के सभी कार्यकर्ता रहे।