Home उत्तर प्रदेश छात्राओं ने सरकारी अस्पताल का भ्रमण कर स्वास्थ्य जांच प्रक्रिया को जाना

छात्राओं ने सरकारी अस्पताल का भ्रमण कर स्वास्थ्य जांच प्रक्रिया को जाना

लैंगिक समानता विषय पर आयोजित किया गया नुक्कड़ नाटक

BHADOHI NEWS: मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन पर केंद्रित तथा स्वस्थ्य नारी, सशक्त परिवार, विकसित भारत का आधार पर मंगलवार को अधिकांश बेसिक विद्यालयों, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं को सरकारी अस्पताल का भ्रमण कराया गया। पर्चा बनवाने, संबंधित डॉक्टर को दिखाने व विभिन्न प्रकार की जांच करवाने के प्रक्रिया की जानकारी दी गई। इस दौरान समस्त बेसिक एवं केजीबीवी कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में विभिन्न सामाजिक मुद्दे जैसे जेंडर स्टेरियो टाइप, बाल विवाह, महिलाओ के लिए सरकारी योजनाओ पर नुक्कड नाटक का आयोजन किया गया। बालिकाओं को महिला कल्याण विभाग से कैप एवं टी शर्ट का वितरण किया गया। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के बारे मे विस्तार से पात्रता बताते हुए आवेदन करने के लिए कहा गया। साथ ही हेल्पलाइन नंबर 1090 वूमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन ,1098 चाइल्ड हेल्पलाइन तथा 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के बारे में बताते हुए यह जानकारी दी गई की बालिकाएं इन नंबरों पर अपनी सुरक्षा के लिए शिकायत कर सकती हैं। उनकी जानकारी गुप्त रखी जाती है। वन स्टॉप सेंटर चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 को विस्तार से बताया गया साथ ही साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 के बारे में बताकर जागरूक किया गया कि बालिकाएं को किसी प्रकार की धोखेबाजी और छेड़छाड़ से संबंधित कॉल आए तो इस नंबर पर शिकायत दर्ज कर जानकारी दे सकती हैं। इस तरह से वह अपनी और अपनी बहनों की सुरक्षा स्वयं कर सकती हैं। उपर्युक्त कार्यक्रम में लैंगिक समानता विषय पर नुक्कड़ नाटकों का आयोजन कराते हुए महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इस मौके पर जिला प्रोबेशन से राजकुमार गुप्ता, ममता सिंह, रेशमा भारती, प्रियंका गुप्ता, आनंद कुमार मौर्य, आलोक दूबे एवं शिक्षिकाएं आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहें।