Home उत्तर प्रदेश छात्र तेजस की मौत पर परिजनों से मिले भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष

छात्र तेजस की मौत पर परिजनों से मिले भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष

FATEHPUR NEWS: सरस्वती बाल मंदिर इंटर कॉलेज शिवपुरम के छात्र तेजस द्विवेदी की 26 अगस्त को हुई मौत के बाद रविवार को भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल सहित अन्य लोग मृतक छात्र के घर पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर घटना पर दुख जताया और परिजनों को ढांढस बंधाया। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल, अभिभावक संघ के जिलाध्यक्ष दीपक कुमार ‘डब्लू’ और जिला बार एसोसिएशन के महामंत्री अनुराग नारायण उर्फ पुत्तन मिश्रा ने परिजनों से घटना की जानकारी ली। मुखलाल पाल ने कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरा समाज पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है। उन्होंने परिवार को हरसंभव सहयोग और मदद का भरोसा दिया। अभिभावक संघ के जिलाध्यक्ष दीपक कुमार ‘डब्लू’ ने कहा कि तेजस के निधन से सभी लोग दुखी हैं। वहीं जिला बार एसोसिएशन के महामंत्री अनुराग नारायण उर्फ पुत्तन मिश्रा ने भी परिवार को हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए हर स्तर पर सहयोग किया जाएगा। इस मौके पर सत्येंद्र गुप्ता, राजू पाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।