छात्रों में शिक्षा के साथ-साथ संस्कार भी जरूरी: राजेश प्रताप राव उर्फ बंटी भैया
KUSHINAGAR NEWS: वार्ड नंबर 15 वीर सावरकर नगर में स्थित संचालित विद्यालय आशा इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल धुरिया मोड़ कसया कुशीनगर में उक्त विद्यालय के छात्र-छात्राओं के बीच में नेतृत्व क्षमता विकसित करने का उत्तम प्रयास करते हुए विद्यालय द्वारा गर्ल, प्रेसिडेंट और अन्य पदाधिकारी (इंचार्ज) बनाए गए जो विद्यालय की व्यवस्था में प्रमुख भागीदार होंगे। छात्रों का चुनाव एक भाषण प्रतियोगिता के माध्यम से किया गया था। इससे पूर्व मुख्य अतिथि राजेश प्रताप राव एवं उर्फ बंटी भैया तथा विशिष्ट अतिथि ओमप्रकाश जायसवाल और उक्त कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे घनश्याम तिवारी जी के द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प माला चढ़ाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता घनश्याम तिवारी जी सेवानिवृत मुख्य प्रशासनिक अधिकारी जजशिप कुशीनगर ने किया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजेश प्रताप राव जी एवं विशिष्ट अतिथि ओमप्रकाश जायसवाल जी के साथ विद्यालय के प्रबंधक अभिषेक तिवारी एवं क्षेत्र के अन्य गणमान्य अतिथि इस अवसर पर विद्यालय में उपस्थित रहे। उक्त कार्यक्रम का सफल संचालन प्रियंका सिंह एवं राहुल कुमार ने किया। मुख्य अतिथि ने छात्रों को स्वयं में नेतृत्व क्षमता विकसित करते हुए अपने संस्कार और चरित्र को उत्तम रखने की सीख देते हुए कहा कि छात्रों में शिक्षा के साथ-साथ संस्कार भी जरूरी है तो वहीं ओमप्रकाश जायसवाल जी ने देश एवं समाज को आगे ले जाने की सीख दी। उक्त विद्यालय के प्रबंधक अभिषेक तिवारी ने बच्चों को उनके माता-पिता का सम्मान करने की सीख देते हुए चयनित विद्यार्थियों को बैज लगाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य रामेश्वर तिवारी, जे पी सिंह, प्रज्ञा त्रिपाठी, आफताब आलम अंसारी, शोभा शर्मा, सीमा मिश्र एवं अन्य अध्यापक गण उपस्थित रहे।







