Home उत्तर प्रदेश छत गिरने से मां समेत दो बेटियों की मौत गांव छाया मातम

छत गिरने से मां समेत दो बेटियों की मौत गांव छाया मातम

AURAIYA NEWS: औरैया से दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है जहां जिला के ग्राम जैतापुर में बारिश के कारण कच्चे मकान की छत गिरने से दर्दनाक हादसा हुआ है। हादसे में तीन लोगों की दबकर मौत हो गई है, गांव निवासी रिंकू राठौर की 70 वर्षीय मां रामवती और दो बेटियां एक कमरे में सो रहीं थीं, तभी अचानक कमरे की छत उनके ऊपर गिर गई जिसमें रिंकू की मां व दो बेटियां उसमें दब गईं, घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और दमकल कर्मियों ने रेस्क्यू कर मलबे में दबी तीनों लोगों को बाहर निकाला। और आनन फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने तीनों को देखते ही मृत घोषित कर दिया। घटना से पूरे गांव में मातम छा गया है, पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।