फोटो गेंदबाज शरीफ अहमद
PRAYAGRAJ NEWS: चौधरी नौनिहाल सिंह क्लब ने डीएसए क्लब को 149 रन से हराकर शशि द्विवेदी अंडर-14 बालिका एवं बालक क्रिकेट लीग में पूरे अंक प्राप्त किए। इस जीत में अर्पित पटेल के अर्धशतक (68 रन 61 गेंद, 10 चौके) और शरीफ अहमद की गेंदबाजी (4.1-0-11-7) की महत्वपूर्ण भूमिका रही। केपी कॉलेज मैदान पर सोमवार को खेले गए मैच में चौधरी नौनिहाल सिंह क्लब ने 40 ओवर में 9 विकेट पर 205 रन (अर्पित पटेल 68, शरीफ अहमद 26, अभिनव प्रताप 20, मोहित 3/38, मानस भारती को 2/27, विराट पांडेय 2/39) बनाए। जवाब में डीएसए क्लब की टीम 17.1 ओवर में 56 रन (जैद 12, शरीफ अहमद 7/11, प्रांजल सिंह 1/07, अर्जुन यादव 1/14) पर सिमट गई। मैच में आशीष सिंह व हितेश श्रीवास्तव अंपायर एवं अंकित पांडेय स्कोरर रहे।







