KAUSHAMBI NEWS: मंझनपुर कोतवाली के सेलरहा पश्चिम गांव में दो पक्षों के बीच आपसी कहासुनी के बाद मारपीट करने लगे , मारपीट में दोनों लोग जख्मी हो गए , चौकीदार की शिकायत पर दो लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है ।
मंझनपुर कोतवाली के सेलरहा पश्चिम निवासी दुर्गा प्रसाद पुत्र हुबलाल ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि वह गांव का चौकीदार है । गुरुवार की रात आठ बजे के करीब भैंस सड़क में बंधी होने व गंदगी फैली होने के चलते दो पक्षों के बीच आपसी कहासुनी के बाद गाली गलौच व मारपीट करने लगे जिसमे दोनों लोग जख्मी हो गए , सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस द्वारा एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया । चौकीदार की शिकायत पर पुलिस ने पंकज व बाबूलाल के विरुद्ध केस दर्जकर कार्यवाही में जुट गई है ।







