PRATAPGARH NEWS: अपराध नियंत्रण अभियान में सक्रिय योगदान के लिए अस्पताल पुलिस चौकी इंचार्ज बनाये जाने पर उप निरीक्षक को यहां सम्मानित किया गया। लालगंज कोतवाली के दरोगा प्रशान्त दुबे को एसपी डा0 अनिल कुमार ने नगर कोतवाली में अस्पताल चौकी का प्रभारी नियुक्त किया है। गुरूवार की देर शाम कोतवाली परिसर में एसआई प्रशान्त दुबे को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संयोजन प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार व संचालन उप निरीक्षक दीपक यादव ने किया। इस मौके पर संयुक्त अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी महेश, निरीक्षक अपराध विजयकांत सत्यार्थी, एसआई सुमित वर्मा, एसआई ज्ञानचंद्र तिवारी, एसआई राजेश यादव, छत्रपाल सिंह, संतोष गिरि, पवन कुमार पाठक आदि रहे।







