Home उत्तर प्रदेश चोरों ने पार कर घर के बाहर बंधी भैंस व पड़िया, अज्ञात...

चोरों ने पार कर घर के बाहर बंधी भैंस व पड़िया, अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

KAUSHAMBI NEWS: कोखराज थाना क्षेत्र के टिकरडीह का मजरा बैरहना निवासी एक महिला का आरोप है कि बीती रात अज्ञात चोरों ने घर के बाहर बंधी भैंस व पड़िया पार कर दिया खोजबीन के बाद भी कोई सुराग नहीं लगा, पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। कोखराज थाना क्षेत्र के टिकरडीह का मजरा बैरहना गांव निवासी माया देवी पत्नी सुनील कुमार ने कोखराज पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि बीती रात अज्ञात चोरों ने घर के बाहर बंधी भैंस व पड़िया पार कर दिया, सुबह अपनी जगह बंधी भैंस व पड़िया गायब देखा तो खोजबीन शुरू कर दिया लेकिन कोई सुराग नहीं लगा, पीड़िता की शिकायत पर अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।